जमशेदपुर में 3 से 5 अप्रैल तक होगा स्टील सिटी क्लासिक चैम्पियनशिप 2026, प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी

जमशेदपुर। आगामी 3, 4 एवं 5 अप्रैल 2026 को राजस्थान भवन, जमशेदपुर में आयोजित होने जा रही स्टील सिटी क्लासिक चैम्पियनशिप 2026 – सीजन 2 को लेकर सोमवार को एक भव्य प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता से जुड़ी विभिन्न जानकारियां साझा की गईं और खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई।

युवाओं को फिटनेस के लिए प्रेरित करना मुख्य उद्देश्य

इस अवसर पर आयोजन प्रमुख सुदेशना रॉय ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल एक खेल आयोजन करना नहीं है, बल्कि झारखंड में फिटनेस को एक आंदोलन का रूप देना है।उन्होंने कहा,“हम चाहते हैं कि हर युवा अपनी क्षमता को पहचाने, अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे और एक सकारात्मक जीवनशैली अपनाए। यह प्रतियोगिता युवाओं को अपने फिटनेस लक्ष्य की ओर प्रेरित करने का एक बड़ा मंच बनेगी।”

हर वर्ग के खिलाड़ियों को मिलेगा मंच

सुदेशना रॉय ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता को इस तरह से तैयार किया गया है कि हर प्रतिभागी को एक बड़ा और सम्मानजनक मंच मिल सके। प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क बेहद किफायती रखा गया है, ताकि हर वर्ग के खिलाड़ी इसमें भाग ले सकें।उन्होंने कहा कि कई प्रतिभाएं केवल संसाधनों की कमी के कारण आगे नहीं आ पातीं, इसलिए इस प्रतियोगिता को सभी खिलाड़ियों के लिए सुलभ बनाया गया है।

विजेताओं को मिलेंगे नगद पुरस्कार और ट्रॉफी

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार, भव्य ट्रॉफियां, पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के लिए भोजन और आवास की भी समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि खिलाड़ी बिना किसी चिंता के अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

झारखंड भर के खिलाड़ियों में उत्साह

सुदेशना रॉय ने बताया कि इस प्रतियोगिता को लेकर पूरे झारखंड के खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। यह आयोजन राज्य के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देगा और फिटनेस के स्तर को नई ऊंचाई तक ले जाने में मदद करेगा।

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

प्रेस वार्ता में संजीव महतो, निशा, प्रिया कुमारी, डॉली सिंह, गणेश कांड, अमन पाठक, आनंद कुमार, संजीत कुमार और अनंत लोहरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।अंत में आयोजकों ने खिलाड़ियों और फिटनेस प्रेमियों से अपील की कि वे इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें और इसे सफल बनाने में सहयोग करें।

More From Author

जमशेदपुर: भारी बारिश में भी नहीं थमा उत्साह, बारीडीह हिंदू सम्मेलन में गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे

बोकारो के गोमिया में हाथियों की दस्तक, फॉरेस्ट विभाग ने जारी किया अलर्ट