जमशेदपुर में मेहंदी कुमारी पर खौलती चाय फेंकने की घटना के खिलाफ आक्रोश, आरोपियों को फांसी देने की मांग

जमशेदपुर: जमशेदपुर में सोनारी थाना क्षेत्र की युवती मेहंदी कुमारी पर खौलती चाय फेंकने की घटना के विरोध में शहर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को झारखंड क्षत्रिय संघ की सोनारी इकाई के बैनर तले लोगों ने रैली निकालकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं और दोषियों को कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी देने की मांग उठाई गई।

डीसी और एसएसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त कार्यालय और एसएसपी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की किसभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए,पीड़िता को न्याय दिलाया जाए और उसके इलाज का पूरा खर्च प्रशासन उठाए।लोगों का कहना है कि घटना बेहद भयावह है, लेकिन अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिससे आम जनता में नाराजगी है।

सोशल मीडिया पर भी तेज हुई न्याय की मांग

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी “मेहंदी को न्याय दिलाओ” मुहिम तेज हो गई है। लोग लगातार प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विधायक सरयू राय ने इलाज का खर्च उठाने का दिया आश्वासन

इस मामले में सरयू राय ने पीड़िता के इलाज को लेकर भरोसा दिलाया है कि आर्थिक तंगी इलाज में बाधा नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि इलाज पूरी तरह जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर वे खुद खर्च की व्यवस्था करेंगे।वहीं टाटा स्टील प्रबंधन ने भी बकाया बिल के बावजूद इलाज जारी रखने पर सहमति जताई है।

6 अप्रैल की रात हुई थी दर्दनाक घटना

गौरतलब है कि 6 अप्रैल की रात बिस्तुपर क्षेत्र में चाय दुकान पर काम करने वाली मेहंदी कुमारी पर कुछ बदमाशों ने खौलती चाय फेंक दी थी और दुकान में तोड़फोड़ भी की थी।इस हमले में वह गंभीर रूप से झुलस गई और फिलहाल उसका इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल में चल रहा है।पुलिस ने अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

More From Author

जमशेदपुर: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ साकची थाना में शिकायत; राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, एफआईआर की मांग

धनवार: एसीबी ने रिश्वत लेते मनरेगा जूनियर इंजीनियर को किया गिरफ्तार, इलाके के सरकारी महकमों में मचा हड़कंप

Recent News