आदित्यपुर छठ घाट पर बड़ा हादसा टला: ड्रोन बचाने के चक्कर में दो युवक नदी में गिरे, रेस्क्यू टीम ने बचाई जान

आदित्यपुर। आदित्यपुर में छठ पर्व के दौरान मंगलवार की सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के क्रम में कुलुपटांगा छठ घाट पर उड़ रहा एक ड्रोन अचानक नियंत्रण खोकर नदी में जा गिरा।ड्रोन को बचाने के प्रयास में दो युवक नदी में कूद पड़े, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण दोनों डूबने लगे। हालांकि, मौके पर तैनात रेस्क्यू टीम की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

ड्रोन रिकॉर्डिंग के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह छठव्रतधारी महिलाएं और श्रद्धालु उदयगामी सूर्य को अर्घ्य दे रहे थे। उसी समय घाट पर पूजा की रिकॉर्डिंग के लिए उड़ाया गया एक ड्रोन अचानक तकनीकी खराबी के कारण नियंत्रण खो बैठा और नदी में जा गिरा।ड्रोन को डूबने से बचाने के लिए घाट पर मौजूद दो युवक तुरंत नदी में कूद पड़े, लेकिन तेज धारा और गहराई के कारण वे डूबने लगे।

रेस्क्यू टीम ने दिखाई फुर्ती

घटना की सूचना मिलते ही घाट पर मौजूद प्रशासनिक दल और रेस्क्यू टीम के गोताखोर तुरंत हरकत में आए।गोताखोरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।समय पर की गई कार्रवाई से दोनों की जान बच गई और एक संभावित हादसे को टाल दिया गया।

More From Author

जमशेदपुर में देर रात एनकाउंटर: सिदगोड़ा के बारीडीह में पुलिस और प्रिंस खान के गुर्गों में मुठभेड़, शूटर रविकांत को लगी गोली

चांडिल छठ घाट हादसा: 17 घंटे बाद दूसरे युवक संजय यादव का शव बरामद, NDRF तीसरे लापता प्रतीक यादव की तलाश में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *