आदित्यपुर नगर निगम चुनाव 2026: बिनोती हांसदा ने मेयर पद के लिए किया नामांकन,उमड़ा जनसैलाब

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव की सरगर्मी अब अपने चरम पर पहुँच गई है। बुधवार को वार्ड संख्या 14 की पूर्व पार्षद और क्षेत्र की लोकप्रिय समाजसेविका श्रीमती बिनोती हाँसदा ने मेयर (महापौर) पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। उनके नामांकन के दौरान आदित्यपुर की बस्तियों से आए लोगों का भारी हुजूम और उत्साह देखने लायक था।

शिक्षित और अनुभवी उम्मीदवार के रूप में दावेदारी

मेयर पद की प्रत्याशी बिनोती हाँसदा न केवल एक अनुभवी जन-प्रतिनिधि हैं, बल्कि उनकी शैक्षणिक योग्यता भी उन्हें एक सशक्त उम्मीदवार बनाती है। उन्होंने जमशेदपुर वीमेन्स कॉलेज से स्नातक और ग्रेजुएट कॉलेज से राजनीति विज्ञान ( में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है। इसके साथ ही वे डीएलएड प्रशिक्षित भी हैं।
आदर्श शिक्षा निकेतन स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत बिनोती हाँसदा समाज में शिक्षा और जागरूकता को लेकर लंबे समय से सक्रिय हैं।

राजनीतिक अनुभव और सक्रियता

बिनोती हाँसदा का राजनीतिक ग्राफ काफी प्रभावशाली रहा है, जिससे उन्हें क्षेत्र की समस्याओं की गहरी समझ है।वार्ड नंबर 14 की पार्षद के रूप में उन्होंने स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों का नेतृत्व किया है।वे भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्य रही हैं और भाजपा महिला मोर्चा, सरायकेला-खरसावाँ में पूर्व कार्यसमिति सदस्य के रूप में संगठनात्मक अनुभव भी रखती हैं।

नामांकन में दिखा ‘जन-समर्थन’

नामांकन के अवसर पर माँझी टोला और वार्ड संख्या 14 समेत विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने बिनोती हाँसदा का जोरदार समर्थन किया। समर्थकों का कहना है कि उन्होंने पार्षद रहते हुए जनता की समस्याओं को हमेशा प्राथमिकता दी है। नामांकन केंद्र के बाहर मौजूद भीड़ और नारेबाजी ने माहौल को पूरी तरह से चुनावी रंग में ढाल दिया।

“आदित्यपुर का सर्वांगीण विकास ही संकल्प”

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में श्रीमती बिनोती हाँसदा ने कहा आदित्यपुर की जनता ने मुझे पार्षद के रूप में सेवा का अवसर दिया था, अब बड़े फलक पर नगर निगम के विकास के लिए मैं मेयर पद की दावेदार हूँ। शिक्षा, स्वास्थ्य, और साफ-सफाई के साथ-साथ बस्तियों का बुनियादी विकास ही मेरा मुख्य संकल्प है।

More From Author

विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता का संदेश, समय पर जांच और सुलभ उपचार पर जोर

मानगो चुनाव का ‘दंगल’ बना बन्ना बनाम सरयू: सुधा गुप्ता और संध्या सिंह के बीच मुकाबला, लेकिन जुबानी जंग में आमने-सामने आए दो दिग्गज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *