चाईबासा: जोगना हेम्ब्रम हत्याकांड का खुलासा; जगन्नाथपुर पुलिस ने आरोपी सुरेश सिंकु को दबोचा, 24 घंटे के भीतर कार्रवाई

चाईबासा/जगन्नाथपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुलडीहा गांव के उलीहातु टोला में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी सुरेश सिंकु को गिरफ्तार कर लिया है। तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया।

क्या है पूरा मामला?

बीती 12 फरवरी को जगन्नाथपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि महुलडीहा गांव के उलीहातु टोला में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।मृतक की पहचान 27 वर्षीय जोगना हेम्ब्रम के रूप में हुई, जो टोटो थाना क्षेत्र के सान मृगलिण्डी (जामडीह) का रहने वाला था।मृतक के गांव के ही प्रधान हेम्ब्रम के लिखित आवेदन के आधार पर जगन्नाथपुर थाना में आरोपी सुरेश सिंकु के खिलाफ कांड दर्ज किया गया।

एसपी के निर्देश पर बनी छापेमारी टीम

हत्या की गंभीरता को देखते हुए चाईबासा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रफाएल मुर्मु के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने चाईबासा तकनीकी शाखा की मदद से लोकेशन ट्रैक की और 13 फरवरी को आरोपी सुरेश सिंकु को उसके छिपने के ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

इस सफल कार्रवाई में रफाएल मुर्मु (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर),बासुदेव मुंडा (पुलिस निरीक्षक),टिन्कु कुमार दास (थाना प्रभारी, जगन्नाथपुर),अभिमन्यु कुमार, विश्वनाथ हेम्ब्रम, अभय कुमार (पुअनि),तकनीकी शाखा के हवलदार एवं आरक्षी दल।पुलिस अधिकारियों की अहम भूमिका रही।

More From Author

जुगसलाई निकाय चुनाव में सियासी घमासान: अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नीलोफर हुसैन का आरोप- ‘साजिश रची जा रही, मुझे जान का खतरा’; खटखटाएंगी कोर्ट का दरवाजा

करीम सिटी कॉलेज: भूगोल विभाग में सजी पोस्टर प्रदर्शनी; स्वेता ने समझाए मौसम के उपकरण, तो रश्मि ने दिखाया ‘सुपरनोवा’ का रोमांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.