जमशेदपुर: गोलमुरी में ‘अखिल भारतीय युवा संघ’ का भव्य होली मिलन, भोजपुरी फाग और जोगीरा की जमी महफिल

जमशेदपुर: रंगों के त्योहार होली की पूर्व संध्या पर लौह नगरी के गोलमुरी रामदेव बागान में उत्साह का माहौल रहा। यहाँ अखिल भारतीय युवा संघ के तत्वावधान में एक शानदार ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया, जिसमें सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे की अनूठी झलक देखने को मिली।

भोजपुरी फाग और जोगीरा की रही धूम

समारोह का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। मोहन और मस्ताना टीम की ओर से आई कलाकार दुर्गावती मिश्रा एवं अनामिका ने अपनी गायकी से समां बांध दिया। कलाकारों ने पारंपरिक भोजपुरी फाग और जोगीरा गीतों की ऐसी झड़ी लगाई कि उपस्थित लोग झूमने पर मजबूर हो गए। होली की सार्थकता और प्रसंगों पर आधारित गीतों ने पूरे वातावरण को फागुनी रंग में सराबोर कर दिया।

राजनीतिक दूरियां मिटीं, अबीर-गुलाल से सजे चेहरे

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि यहाँ राजनीतिक विचारधाराओं की दीवारें ढहती नजर आईं। विभिन्न दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के गालों पर गुलाल लगाया और गले मिलकर होली की बधाई दी।

अतिथियों का भव्य स्वागत

आगंतुकों का स्वागत संघ के संरक्षक और भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, अध्यक्ष उज्जवल कुमार, महासचिव राजीव कुमार तिवारी और कोषाध्यक्ष शशि भूषण तिवारी ने किया। अतिथियों को केसरी अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और पारंपरिक ठंडाई परोसी गई।

समारोह में शामिल हुए प्रमुख व्यक्तित्व

इस मिलन समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शिव शंकर सिंह,अनिल मोदी, पप्पू उपाध्याय, विकास शर्मा,बबन राय सहित सिमरन भाटिया, बंटी सिंह, रवि शंकर तिवारी, अधिवक्ता के.एम. राजू, अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह और वरिष्ठ पत्रकार सुनील पांडेय शामिल थे।

More From Author

जमशेदपुर: संस्थापक दिवस का भव्य आगाज, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने जुबिली पार्क की विद्युत सज्जा का किया उद्घाटन

जमशेदपुर: फर्जी इनवॉइस से शराब खपाने का बड़ा खेल बेनकाब, एमजीएम पुलिस ने जब्त की भारी मात्रा में विदेशी शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.