जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, गोल पहाड़ी में 150 से अधिक मकान होली के बाद तोड़े जाएंगे

जमशेदपुर: स्टेशन विकास योजना के तहत टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने गोल पहाड़ी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। प्रस्तावित सड़क निर्माण के लिए 150 से अधिक कच्चे-पक्के मकानों को होली के बाद हटाया जाएगा।रेलवे विभाग के अनुसार यह कार्रवाई स्टेशन विकास परियोजना के तहत प्रस्तावित सड़क निर्माण के लिए की जा रही है। संबंधित क्षेत्र में अवैध रूप से मकान बनाकर रह रहे लोगों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है।

अवैध कब्जाधारियों को नोटिस

टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने अवैध रूप से मकान बनाकर रहने वाले लोगों को लिखित नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा है। विभाग का कहना है कि तय समय सीमा के बाद बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।

जिला प्रशासन से दंडाधिकारी की मांग

कार्रवाई को लेकर रेलवे ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर दंडाधिकारी नियुक्त करने की मांग की है, ताकि अभियान के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।साथ ही रेलवे की ओर से आसपास के दोनों थाना प्रभारियों को भी पत्र भेजकर अभियान की सूचना दी गई है और आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

स्टेशन विकास परियोजना से जुड़ा मामला

बताया जा रहा है कि स्टेशन विकास को लेकर प्रस्तावित नई सड़क निर्माण योजना के कारण यह कदम उठाया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि परियोजना पूरी होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और यात्रियों को सुविधा मिलेगी।हालांकि, प्रभावित परिवारों में कार्रवाई को लेकर चिंता का माहौल है।

More From Author

चाकुलिया: विधायक समीर कुमार मोहंती ने झारखंड विधानसभा में उठाई घाटशिला में इएसआई अस्पताल की मांग

जिलिंगगोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वीर सोरेन को दी अंतिम विदाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *