जमशेदपुर: बारीडीह की सड़कों पर पैदल चलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बच्चों को बांटी चॉकलेट; उमड़ा जनसैलाब

जमशेदपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर दौरा क्षणों का गवाह बना। कदमा के मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन के बाद, जब राष्ट्रपति बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज पहुंचीं, तो वहां एक ऐसा नजारा दिखा जिसने सबका दिल जीत लिया। प्रोटोकॉल को किनारे रख राष्ट्रपति आम जनता के बीच पैदल चल पड़ीं।

जब बीच सड़क रुक गया राष्ट्रपति का काफिला

मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम समाप्त करने के बाद राष्ट्रपति जब वापस लौट रही थीं, तो सड़क किनारे हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ देखकर उन्होंने अपना वाहन रुकवा दिया। राष्ट्रपति अपनी गाड़ी से उतरीं और लगभग 150 कदम तक पैदल चलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। भीड़ में मौजूद नन्हे बच्चों को देखकर राष्ट्रपति ने उन्हें अपने हाथों से चॉकलेट बांटी और आशीर्वाद दिया।स्थानीय निवासी परविंदर और उदय कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि देश की राष्ट्रपति इतनी सादगी से उनके बीच आएंगी। महिलाएं ‘द्रौपदी मुर्मू जिंदाबाद’ के नारे लगा रही थीं।

मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में ‘परिचय सम्मेलन’

इससे पहले, राष्ट्रपति ने मेडिकल कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया और वहां पौधारोपण भी किया। राष्ट्रपति ने विभिन्न सत्रों के टॉपर छात्रों के साथ फोटो खिंचवाई और उनसे बातचीत की।कॉलेज प्रबंधन ने घोषणा की कि परिसर में ‘द्रौपदी मुर्मू स्पोर्ट्स एंड फूड कैंपस’ विकसित किया जाएगा। मरीन ड्राइव, खरकई लिंक रोड और मानगो गोलचक्कर से लेकर बारीडीह तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे, लेकिन राष्ट्रपति की सहजता ने सुरक्षा घेरे को भी आत्मीयता में बदल दिया।

More From Author

जामताड़ा में तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित थार ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की हालत बेहद नाजुक

NCERT बुक विवाद: न्यायपालिका पर टिप्पणी को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जताया खेद, किताबें वापस लेने का आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *