जमशेदपुर: मानगो में कार चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नशे की लत और किश्त न भर पाने से था परेशान

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड सुभाष कॉलोनी में रविवार देर शाम एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभिजीत घोष (42) के रूप में हुई है, जो ओल्ड सुभाष कॉलोनी का निवासी था।

कैसे हुई घटना ?

रविवार देर शाम अभिजीत घोष का शव घर के भीतर फंदे से लटका हुआ पाया गया।जानकारी मिलने पर परिजनों ने तुरंत शव को फंदे से उतारा और उसे एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे।अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने अभिजीत घोष को मृत घोषित कर दिया। इस अचानक हुई घटना से परिवार में मातम छा गया है।

नशे और किश्त नहीं भर पाने से था परेशान

सोमवार को पुलिस ने मृतक अभिजीत घोष के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अभिजीत घोष कार चलाने का काम करता था और वह नशे का आदी था।परिवार के अनुसार, अभिजीत घोष बीते कुछ महीनों से अपनी कार की किश्त नहीं भर पा रहा था, जिसके कारण वह गहरे तनाव में था।परिजनों ने बताया कि रविवार देर शाम वह बाहर से घर आया और खुद को एक कमरे में बंद कर लिया, जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है और मृतक वित्तीय और निजी समस्याओं के कारण दबाव में था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

More From Author

चाईबासा पुलिस की बड़ी कामयाबी: पिस्तौल और 7 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

बिरसानगर में दिनदहाड़े लूट: टाटा कमिंस के ठेकेदार के ऑफिस से 10 लाख रुपये लूटे, हथियारबंद बदमाशों ने की फायरिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.