डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय पोषण माह का सफल आयोजन: छात्रों ने ली ‘जंक फूड’ से परहेज़ की शपथ

जमशेदपुर।डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जमशेदपुर की एन.एस.एस. (राष्ट्रीय सेवा योजना) इकाई 1 के तहत 8वें राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का सफल आयोजन किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में बी.एड. प्रशिक्षु शिक्षकों और एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस वर्ष के राष्ट्रीय पोषण माह का विषय “Good Food, Good Health (अच्छा भोजन, अच्छा स्वास्थ्य) रखा गया था।

स्कूलों में हुई ‘पोषण’ पर कार्यशाला

पोषण माह के तहत, कॉलेज के प्रशिक्षु शिक्षकों ने अपनी विद्यालय अवलोकन अवधि के दौरान छात्रों के बीच पोषण और संतुलित आहार के महत्व पर जागरूकता सत्रों का आयोजन किया।सत्र के दौरान, विद्यार्थियों को हेल्दी टिफिन लाने और अपने स्वास्थ्य संबंधी अनुभव साझा करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षु शिक्षकों ने छात्रों को बताया कि सही पोषण न केवल शारीरिक विकास के लिए, बल्कि मानसिक विकास के लिए भी कितना महत्वपूर्ण है।सत्र के अंत में, सभी छात्रों ने मिलकर स्वस्थ भोजन करने और जंक फूड से परहेज़ करने की शपथ ली। इस कार्यक्रम से छात्रों में पोषण के महत्व के प्रति गहरी जागरूकता आई और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिली।

कॉलेज प्रबंधन की रही सराहनीय भूमिका

राष्ट्रीय पोषण माह के सफल आयोजन में महाविद्यालय प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम की सफलता में महाविद्यालय की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन,सह सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता, और उप प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल का सराहनीय सहयोग और मार्गदर्शन मिला।कॉलेज प्रशासन ने कहा कि एन.एस.एस. इकाई द्वारा चलाया गया यह अभियान समाज में स्वस्थ खान-पान की आदतों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

More From Author

हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता: संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान में भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद

आदित्यपुर में मोबाइल छीनकर भाग रहे स्नेचर को लोगों ने पकड़ा, खंभे से बांधकर की पिटाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.