सरायकेला-खरसावां पुलिस का विशेष अभियान: 11 वांछित अपराधी और वारंटी गिरफ्तार, कई मामलों में की गई सघन छापेमारी

सरायकेला। जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के नेतृत्व में रविवार की रात एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न थानांतर्गत छापेमारी करते हुए कुल 11 वांछित अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया। वहीं, कई मामलों में आरोपपत्रित अपराधियों का भौतिक सत्यापन भी किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला सघन अभियान

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जिलेभर में अपराध नियंत्रण अभियान चलाया गया। इस अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सरायकेला, सभी थाना प्रभारी और अंचल निरीक्षकों के नेतृत्व में कई छापामारी दलों का गठन किया गया था। इन टीमों ने देर रात तक विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की कार्रवाई की।

अभियान के दौरान गिरफ्तार अपराधियों की सूची

पुलिस ने जिन वांछित अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं –

नुरूल इस्लाम, पिता नौशाद अली, निवासी बालीगुमा, थाना सरायकेला – डी.आर.-198/17 (वारंटी)

शाबीर हुसैन, पिता नौशाद अली, निवासी बालीगुमा, थाना सरायकेला – डी.आर.-198/17 (वारंटी)

हरिपद ज्योतिषि, पिता स्व. दुबराज ज्योतिषि, निवासी धोबीसाई, वार्ड-04, थाना सरायकेला – सी.सी. केस 995/21, धारा 138 एन.आई. एक्ट (वारंटी)

अधीर कुमार प्रधान, पिता सुंदर प्रधान, निवासी गोविंदपुर, थाना राजनगर – सी.सी. नं. 870/24 (वारंटी)

टुना सोरेन उर्फ अम्पाई सोरेन, पिता लुगू सोरेन, निवासी पदनाम साई, थाना राजनगर – सी.सी. नं. 290/20 (वारंटी)

गोपाल सरकार, पिता धीरेन सरकार, निवासी शांतिनगर, बड़ा गम्हरिया, थाना आदित्यपुर – सी.सी. नं. 930/21, धारा 33 आई.एफ. एक्ट (वारंटी)

मोटु हाजाम उर्फ मनबोध हाजाम, पिता शंकर हाजाम, निवासी संजयनगर, माजी टोला, थाना आदित्यपुर – जी.आर.-943/17, थाना कांड सं. 261/17, धारा 452/34 भा.दं.वि. (वारंटी)

निरंजन दास, पिता स्व. भोलानाथ दास, निवासी दुग्धा, थाना गम्हरिया – कांड सं. 55/25, धारा 191(2)/190/126(2)/115(2)/352 बी.एन.एस. एवं 3(1)(5) एस.सी./एस.टी. एक्ट (वांछित अभियुक्त)

नारायण सरदार, पिता बामन सरदार, निवासी दुग्धा, थाना गम्हरिया – कांड सं. 55/25, समान धाराएं (वांछित अभियुक्त)

भूषण मुर्मू उर्फ टाकला, पिता स्व. बुधन मुर्मू, निवासी सालडीह, थाना गम्हरिया – कांड सं. 86/25, धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/3(5)/112 बी.एन.एस. (वांछित अभियुक्त)

विष्णु महतो, पिता बुधराम महतो, निवासी तुता, थाना ईचागढ़ – कांड सं. 23/25, धारा 15/18/46 एन.डी.पी.एस. एक्ट (वांछित अभियुक्त)

कई गंभीर मामलों में भी हुई कार्रवाई

अभियान के दौरान पुलिस ने आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या, उत्पाद अधिनियम, संपत्तिमूलक अपराधों और नक्सल मामलों में आरोपपत्रित अपराधियों के सत्यापन का कार्य किया।

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस सख्त

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए ऐसी कार्रवाइयाँ निरंतर जारी रहेंगी। अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

आईईडी विस्फोट में घायल हथिनी की इलाज के दौरान मौत, नक्सलियों के अमानवीय कृत्य पर गहरा आक्रोश

घाटशिला उपचुनाव में ‘जीरो एरर’ पर फोकस: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने दिए निर्देश, हर बूथ होगा मॉडल, 85+ और दिव्यांगों के लिए ‘होम वोटिंग’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *