जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र की भाटिया बस्ती में 24 वर्षीय युवक सुशील कुमार ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
एक महीने से शराब दुकान में कर रहा था काम
जानकारी के अनुसार सुशील कुमार मूल रूप से औरंगाबाद जिले के दाउदनगर का रहने वाला था। वह पिछले करीब एक महीने से भाटिया बस्ती क्षेत्र की एक शराब दुकान में काम कर रहा था।दुकान के मैनेजर अनुज कुमार ने बताया कि सुशील पिछले एक महीने से दुकान में कार्यरत था।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना के एएसआई रामदेव ने बताया कि युवक के फांसी लगाने की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं
फिलहाल सुशील कुमार के आत्महत्या करने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस युवक के परिचितों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा। मामले में सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।
