एनआईटी जमशेदपुर में संपन्न हुआ 10 दिवसीय एनसीसी कैंप: को-ऑपरेटिव कॉलेज की ट्विंकल दास ने जीते दो पदक

जमशेदपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान , जमशेदपुर में आयोजित 10 दिवसीय कम्बाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप का भव्य समापन हुआ। 21 मई से 30 मई 2026 तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में बिहार और झारखंड के विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के 500 से अधिक एनसीसी कैडेटों ने हिस्सा लिया। इस कैंप में जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के कैडेटों और अधिकारियों ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।

कठिन प्रशिक्षण और प्रतियोगिताएँ

दस दिनों तक चले इस शिविर में कैडेटों को सैन्य अनुशासन के साथ-साथ ड्रिल, नेतृत्व क्षमता , व्यक्तित्व विकास, राष्ट्रभक्ति और सामूहिक जीवन का गहन प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार करना था। इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में कैडेटों ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कैडेट ट्विंकल दास की दोहरी सफलता

समापन समारोह में 37 झारखंड बटालियन एनसीसी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को सम्मानित किया गया। जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज की कैडेट ट्विंकल दास ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए दो महत्वपूर्ण पदक हासिल किए जिसमेउत्कृष्ट ड्रिल प्रदर्शन के लिए पदक।नेतृत्व श्रेणी में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल

कैडेट ट्विंकल की इस उपलब्धि पर जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कृष्ण प्यारे ने उन्हें बधाई दी और कहा कि यह सफलता कॉलेज और एनसीसी इकाई के लिए अत्यंत गौरव की बात है।शिविर में सक्रिय रूप से शामिल रहे कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं एनसीसी केयरटेकर ऑफिसर डॉ. डुमरेंद्र राजन ने कहा, “एनसीसी युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम है। ट्विंकल जैसी कैडेट्स अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”कैंप में को-ऑपरेटिव कॉलेज के 9 अन्य कैडेटों ने भी भाग लेकर प्रशिक्षण पूर्ण किया।

More From Author

जमशेदपुर: अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 49 इलाकों में छापेमारी से मचा हड़कंप

सोनारी संपत्ति विवाद: जमशेदपुर कोर्ट ने लिया संज्ञान, आरोपी बिल्डर सहित 7 लोगों को सशरीर हाजिर होने का आदेश