
जमशेदपुर। आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर विभिन्न छठ घाटों का सघन दौरा किया गया। इस दौरे का उद्देश्य व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करना था।
घाटों पर सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान, टीम ने छठ घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की कमी को देखते हुए उन्हें तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया। जिसमे मुख्य रूप सेसभी घाटों की साफ-सफाई को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया,घाटों और संपर्क मार्गों पर समुचित लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी,डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए विभिन्न घाटों पर गोताखोरों की व्यवस्था की जाएगी,छठ व्रतियों के लिए कपड़े बदलने की अस्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण दल में ये थे शामिल
इस महत्वपूर्ण दौरे में मानगो नगर निगम के अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।निरीक्षण दल में मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त चंदन कुमार और सिटी मैनेजर निशांत कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद थे। इसके अलावा, जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, पिंटु सिंह, पवन सिंह, प्रवीण सिंह, लालू गौड़, कुलविंदर सिंह पन्नू, मनोज गुप्ता, ममता सिंह, विकास साहनी, बिनोद सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।प्रशासनिक और राजनीतिक प्रतिनिधियों की संयुक्त टीम ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।