चाईबासा में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, गिट्टी लदा हाइवा और बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

Views: 0

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान खनन विभाग ने दो वाहनों को जब्त किया है। खान निरीक्षक निखिल दास की ओर से दो दिनों तक की गई जांच में एक गिट्टी लदा हाइवा और एक बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया। दोनों वाहनों को संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया गया है।

हाइवा में मिली 720 सीएफटी गिट्टी

जांच के दौरान चाईबासा-बारकुंडिया रोड के समीप वाहन संख्या जेएच 01सीएफ-3895 वाले 10 चक्का हाइवा की जांच की गई। इसमें करीब 720 सीएफटी गिट्टी लदी पाई गई। विभाग के अनुसार, ओवरलोड खनिज परिवहन के मामले में वाहन को जब्त कर संबंधित थाने में सुरक्षित रखने के लिए सौंप दिया गया।

चालान नहीं दिखाने पर बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

इसी अभियान के दौरान एक अन्य ट्रैक्टर की जांच की गई, जिसमें करीब 100 सीएफटी बालू लदी हुई थी। वाहन चालक खनिज परिवहन से संबंधित चालान प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के मामले में ट्रैक्टर को भी जब्त कर संबंधित थाने के सुपुर्द कर दिया।

आगे भी जारी रहेगा जांच अभियान

जिला खनन निरीक्षक ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और अवैध भंडारण के खिलाफ जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।खनन विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाना और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

More From Author

जमशेदपुर: टाटा स्टील यूएसआईएल के ठेका मजदूरों ने बोनस व छुट्टी के भुगतान पर उठाए सवाल; एटक ने पे-स्लिप देने की मांग की