जमशेदपुर:रामदास भट्टा से 8 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, अपहरण की आशंका

Spread the love

जमशेदपुर:बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्टा निवासी फिरदौस गद्दी का आठ वर्षीय पुत्र आरिश गद्दी गुरुवार शाम को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। आरिश, जो नरभेराम हंसराज पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र है, शाम को घर के पास खेलते हुए अचानक गायब हो गया। इस घटना के बाद से ही पूरे परिवार में हड़कंप मचा हुआ है और अपहरण की आशंका गहरा गई है।

सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात व्यक्ति के साथ दिखा आरिश

परिजनों ने बताया कि आरिश शाम करीब 6 बजे तक घर के पास खेल रहा था, जिसके बाद वह अचानक नजर नहीं आया। परिवार ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की और पास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। फुटेज में चौंकाने वाला खुलासा हुआ—आरिश एक अज्ञात व्यक्ति के साथ जाते हुए दिखाई दिया।यह देखते ही परिजनों ने तुरंत बिष्टुपुर थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने भी बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।

गालूडीह टोल प्लाजा पर मिली अहम जानकारी

बच्चे की तलाश में जुटे परिजन पुलिस के साथ गालूडीह टोल प्लाजा पहुंचे। टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मियों ने एक महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक कार में एक बच्चे को ले जाते हुए देखा है,जिसकी पहचान आरिश से मिलती-जुलती थी। इस जानकारी के बाद मामले में अपहरण की आशंका और भी मजबूत हो गई है।एक स्थानीय मजदूर ने भी पुष्टि की है कि उसने बच्चे को एक व्यक्ति के साथ जाते देखा था। सीसीटीवी फुटेज में भी शाम करीब 7:45 बजे एक व्यक्ति को आरिश को ले जाते हुए स्पष्ट रूप से देखा गया है।आरिश के पिता फिरदौस गद्दी इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं। आरिश की एक छोटी बहन भी है। फिलहाल, बिष्टुपुर थाना पुलिस और परिजन दोनों मिलकर बच्चे की तलाश में तेजी से जुटे हुए हैं। पुलिस ने सभी चेक नाका पर अलर्ट जारी कर दिया है।

More From Author

छठ महापर्व की तैयारी तेज: विधायक सरयू राय के निर्देश पर विभिन्न घाटों का निरीक्षण, सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.