रांची : वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाता रहा वीडियो;सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के पंडरा इलाके में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने स्कूटी से पहुंचकर वाइन शॉप के शटर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। हैरानी की बात यह रही कि आग लगाने के बाद वह भागा नहीं, बल्कि मोबाइल निकालकर जलती हुई दुकान का वीडियो बनाने लगा। उसकी पूरी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

पेट्रोल छिड़का, आग लगाई और बनाने लगा वीडियो

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, युवक स्कूटी से दुकान के सामने पहुंचा और आराम से शटर पर पेट्रोल छिड़क दिया। इसके बाद उसने आग लगा दी। जैसे ही शटर में आग की लपटें उठीं, आरोपी ने अपना मोबाइल निकाला और घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने लगा। कुछ देर तक वीडियो बनाने के बाद वह स्कूटी से मौके से फरार हो गया।

समय रहते बुझ गई आग, टला बड़ा हादसा

आरोपी की मंशा वाइन शॉप को पूरी तरह आग के हवाले करने की थी, लेकिन आग शटर से आगे नहीं फैल सकी। समय रहते आग बुझ जाने के कारण दुकान को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पंडरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की पूरी गतिविधि कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने वाइन शॉप को निशाना क्यों बनाया। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच जारी है।

More From Author

जमशेदपुर में मौसम का यू-टर्न: सुबह झमाझम बारिश से मिली राहत, दोपहर होते ही खिली तेज धूप और उमस ने छुड़ाए पसीने

जमशेदपुर: उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक, मंईयां सम्मान योजना की एनपीसीआई मैपिंग में तेजी और एमजीएम के कार्यों को रफ्तार देने का निर्देश

Recent News