जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ने व्यापारियों के बीच बांटे 7 लाख रुपये के सिक्के, छोटे सिक्कों की कमी से मिलेगी राहत

जमशेदपुर। छोटे मूल्यवर्ग के सिक्कों की कमी से व्यापारियों को हो रही परेशानियों को दूर करने के उद्देश्य से सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच सात लाख रुपये मूल्य के सिक्कों का वितरण किया। इस पहल से शहर के व्यापारियों को दैनिक लेनदेन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

अब तक 50 लाख रुपये के सिक्कों का हो चुका है वितरण

कार्यक्रम के दौरान चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि बाजार में छोटे सिक्कों की कमी के कारण व्यापारियों और चैम्बर सदस्यों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या के समाधान के लिए चैम्बर नियमित रूप से सिक्का वितरण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।उन्होंने बताया कि विभिन्न बैंकों के सहयोग से अब तक लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के सिक्कों का वितरण व्यापारियों के बीच किया जा चुका है। भविष्य में भी बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर इस अभियान को जारी रखा जाएगा।

बैंक परिसर में आयोजित हो रहा सिक्का वितरण कार्यक्रम

चैम्बर सचिव भरत मकानी ने कहा कि व्यापारियों और बैंकों दोनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सिक्का वितरण कार्यक्रम अब चैम्बर भवन के बजाय सीधे बैंक परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इससे अधिक संख्या में व्यापारी और चैम्बर सदस्य लाभान्वित हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से सिक्कों के वितरण की प्रक्रिया अधिक सरल और सुगम बनी है, जिससे व्यापारियों को समय पर आवश्यक सिक्के उपलब्ध हो पा रहे हैं।

कार्यक्रम में कई पदाधिकारी रहे मौजूद

सिक्का वितरण कार्यक्रम में चैम्बर के उपाध्यक्ष अनिल मोदी एवं अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी), सचिव अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, भव्य मेहता, निखिल मोदी तथा बैंक ऑफ इंडिया मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक संकेत कुमार दुबे और चेस्ट ऑफिसर पी.एस. लागुरी उपस्थित रहे।

More From Author

गिरिडीह: 1300 की आबादी वाले गांव को मिला पहला ‘अग्निवीर’; जब वर्दी में लौटे उदय दास, तो गाजे-बाजे और तिरंगे के साथ उमड़ा पूरा इलाका

सीबीएसई 12वीं में डीपीएस बोकारो के आदित्य मिश्रा बने संयुक्त नेशनल टॉपर, पुनर्मूल्यांकन के बाद बढ़े अंक