
जमशेदपुर: कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट सेक्टर में एक बड़ी खबर के तहत, पैन इंडिया कार्य करने वाली और मूल रूप से झारखंड की कंपनी हैक्सायर इंफ़्रा (Hexair Infra) ने जमशेदपुर में अपना पहला ब्रांच खोल दिया है। बर्मामाइंस ट्यूब कंपनी के सामने खुले इस ब्रांच का उद्घाटन आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह ने फीता काटकर किया। कंपनी का दावा है कि यह एक ही छत के नीचे कंस्ट्रक्शन का पूरा समाधान उपलब्ध कराती है।
ग्राहक सिर्फ जमीन दें, कंपनी तैयार करेगी सपनों का आशियाना
हैक्सायर इंफ़्रा के सीईओ रंजीत पाठक ने इस दौरान मीडिया को बताया कि उनकी कंपनी देश की पहली डिजिटल कंस्ट्रक्शन कंपनी है, जो ग्राहकों को सबसे सुविधाजनक और संपूर्ण निर्माण समाधान प्रदान करती है।कंपनी की खासियत यह है कि ग्राहक को केवल अपनी जमीन देनी होती है, जिसके बाद कंपनी ग्राहक के चयनित डिजाइन के अनुसार पूरा कंस्ट्रक्शन तैयार कर देती है।इस सर्विस में बिल्डिंग मटेरियल की खरीद से लेकर इलेक्ट्रिकल, प्लंबिंग और पूरा इंटीरियर डिजाइन तक शामिल है। कंपनी डोमेस्टिक (आवासीय) और कमर्शियल (व्यावसायिक) दोनों ही प्रोजेक्ट्स पर कार्य करती है। कंपनी का दावा है कि वह एक डोमेस्टिक कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट को केवल पांच से सात महीने के भीतर ही पूरा कर देती है।
फ्री डिजाइन और डिजिटल बुकिंग की सुविधा
सीईओ रंजीत पाठक ने बताया कि हैक्सायर इंफ़्रा अपने ग्राहकों को फ्री डिजाइन भी उपलब्ध करवाती है। ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग के बाद कंपनी के अधिकारी साइट विजिट करते हैं और तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करके सौंपते हैं।जमशेदपुर में यह कंपनी का चौथा ब्रांच है। झारखंड राज्य के रांची, हजारीबाग और धनबाद में कंपनी के प्रोजेक्ट्स पहले से ही सफलतापूर्वक चल रहे हैं। जमशेदपुर ब्रांच के खुलने से अब शहरवासी भी इस ‘टोटल कंस्ट्रक्शन सॉल्यूशन’ का लाभ उठा पाएंगे।उद्घाटन समारोह में हैक्सायर इंफ़्रा के सीईओ रंजीत पाठक, ब्रांच हेड सह डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रियरंजन सिंह (सोनू), निदेशक शशि कुशवाहा उपस्थित रहे। इस मौके पर कंपनी के अधिकारी बिंदु डांगी, पिंटू प्रसाद, पंकज कुमार सिंह, अरविन्द कुमार, भाई शिवांआनंद, चित्तरंजन सिंह समेत कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
