जमशेदपुर: बर्मामाइंस में लूट के दौरान दो बदमाश दबोचे गए, चापड़ और स्कूटी बरामद

जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में रविवार रात लूट की एक वारदात के दौरान स्थानीय लोगों की सतर्कता से दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। दोनों स्कूटी पर सवार होकर आए थे और बारीडीह निवासी राजेश कुमार पर चापड़ से हमला कर नकदी लूट ली। इसके बाद उन्होंने मोबाइल छीनने की भी कोशिश की, लेकिन लोगों के जुट जाने पर भागने में सफल नहीं हो सके।

स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपियों को दबोचा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चापड़ बरामद कर लिया है। साथ ही उनकी स्कूटी भी जब्त कर थाना ले जाई गई है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पीड़ित ने बताई पूरी घटना

पीड़ित राजेश कुमार ने बताया कि वह सड़क किनारे लघुशंका कर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी से आए दो युवकों ने उन पर अचानक चापड़ से हमला कर उनके पास मौजूद नकदी लूट ली। इसके बाद आरोपी उनका मोबाइल छीनने लगे, लेकिन उनके विरोध और शोर मचाने पर स्थानीय लोग पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया।

लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं

पिछले कुछ दिनों में जमशेदपुर में लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आने से लोगों में दहशत का माहौल है। हाल के दिनों में शहर में लूट, छिनतई, चापड़बाजी और फायरिंग जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिली है।हालांकि, पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और हालिया मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है।

More From Author

जमशेदपुर हिमांशु हत्याकांड: डीडी बार के मालिक व भाजपा नेता नीरज सिंह और बार मैनेजर गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा है जमशेदपुर

जमशेदपुर समेत झारखंड में लगातार बारिश से बदला मौसम, 9 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी