जमशेदपुर हिमांशु हत्याकांड: डीडी बार के मालिक व भाजपा नेता नीरज सिंह और बार मैनेजर गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा है जमशेदपुर

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के चर्चित हिमांशु हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे डीडी बार के मालिक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह और बार के मैनेजर को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाया जा रहा है, जहां पुलिस उनसे विस्तृत पूछताछ करेगी।

बार के बाहर हुआ था हमला

डीडी बार में हुए विवाद के बाद हिमांशु को बार के बाहर पुलिस की मौजूदगी में अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए बार के मालिक नीरज सिंह, मैनेजर और अन्य आरोपियों के खिलाफ साजिश समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।

अब तक पांच आरोपी जा चुके हैं जेल

हिमांशु हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। हालांकि, इस मामले का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए नीरज सिंह से पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई अहम तथ्यों का खुलासा हो सकता है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के आधार पर फरार मुख्य आरोपी तक भी जल्द पहुंचा जा सकेगा।

शहर में बना चर्चा का विषय

हिमांशु हत्याकांड शुरू से ही जमशेदपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब डीडी बार के मालिक और मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

More From Author

जमशेदपुर: बारीडीह मछली मार्केट में दुकानदारों से रंगदारी मांगने का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और लूटपाट; एक युवक हिरासत में

Recent News