जमशेदपुर में एसआईआर -2026 अभियान को मिली गति, विधायक सरयू राय और मंगल कालिंदी ने भरा गणना प्रपत्र

जमशेदपुर: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अभियान के तहत सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय एवं जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी को बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया गया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए भरे हुए प्रपत्र बीएलओ को सौंप दिए।इस दौरान संबंधित निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और अभियान की प्रक्रिया की निगरानी की।

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ अथवा निर्धारित माध्यमों से जमा करें।उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हो सके।

समय पर प्रपत्र जमा करने की अपील

जिला प्रशासन ने कहा कि सभी पात्र मतदाता समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके और भविष्य के चुनावों में किसी भी पात्र मतदाता को मतदान से वंचित न होना पड़े।

More From Author

जमशेदपुर में फुटपाथ अतिक्रमण पर सख्त हुए उपायुक्त, जल्द चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

जमशेदपुर में शराब दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, दस्तावेज नहीं मिलने पर बारिडीह की वाइन शॉप बंद

Recent News