जमशेदपुर में शराब दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, दस्तावेज नहीं मिलने पर बारिडीह की वाइन शॉप बंद

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डीडी बार की घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शहर में संचालित बीयर बार और शराब दुकानों की जांच तेज कर दी गई है, ताकि लाइसेंस और अन्य नियमों के पालन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।इसी क्रम में सोमवार को एएसपी ऋषभ त्रिवेदी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न शराब दुकानों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानों के लाइसेंस, वैध दस्तावेजों और अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की गई।

मूल लाइसेंस नहीं मिलने पर वाइन शॉप कराई गई बंद

जांच के दौरान बारिडीह मेन रोड स्थित एक वाइन शॉप में लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति उपलब्ध नहीं मिली। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल दुकान को बंद करा दिया।एएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जब तक दुकान संचालक मूल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करते, तब तक दुकान बंद रहेगी।

अन्य दुकानों में भी हुई जांच

जांच अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम ने शहर की अन्य शराब दुकानों का भी निरीक्षण किया। बारिडीह सहित कुछ अन्य दुकानों में भी दस्तावेजों की जांच की गई और जहां अनियमितताएं मिलीं, वहां नियमानुसार कार्रवाई की गई।

नियमों के पालन को लेकर प्रशासन सख्त

प्रशासन का कहना है कि डीडी बार की घटना के बाद शहर में संचालित सभी बीयर बार और शराब दुकानों की जांच लगातार जारी रहेगी। बिना वैध दस्तावेजों या नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

जमशेदपुर में एसआईआर -2026 अभियान को मिली गति, विधायक सरयू राय और मंगल कालिंदी ने भरा गणना प्रपत्र

जमशेदपुर: श्यामा प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, अनुशासन और संस्कार पर दिया गया जोर

Recent News