जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की स्वीकृति के बाद मानगो नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं के समाधान तथा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की निगरानी के उद्देश्य से मानगो जनसुविधा समिति का गठन किया गया है।इसकी जानकारी विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
पप्पू सिंह को मिली संयोजक की जिम्मेदारी
मुकुल मिश्रा ने बताया कि मानगो जनसुविधा समिति का संयोजक पप्पू सिंह को बनाया गया है।
समिति के सदस्यों में निम्नलिखित लोगों को शामिल किया गया है—
कुलविंदर सिंह पन्नू
निर्मल सिंह
संतोष भगत
संदीप शर्मा
टुनटुन सिंह
प्रेम सक्सेना
कन्हैया ओझा
संतोष चौहान
संजीव मुखर्जी
ममता सिंह
मो. मुश्ताक अहमद
शिरिन अख्तर
मंडल स्तर पर भी की गई जिम्मेदारियों का वितरण
मुकुल मिश्रा के अनुसार, संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मंडल स्तर पर भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।पिंटू सिंह को मानगो मंडल का संयोजक बनाया गया है।विकास साहनी को उलीडीह मंडल का संयोजक नियुक्त किया गया है।
जनसमस्याओं के समाधान पर रहेगा फोकस
समिति का मुख्य उद्देश्य मानगो नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके त्वरित समाधान का प्रयास करना, स्थानीय लोगों से नियमित संपर्क बनाए रखना तथा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की निगरानी करना होगा।
