जन शिकायत निवारण दिवस: उप विकास आयुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

जमशेदपुर: उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त (डीडीसी) नागेंद्र पासवान ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं और सुझाव सुने।

पेंशन, दाखिल-खारिज, दुकान आवंटन समेत कई मामलों पर मिले आवेदन

जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान दबंगों द्वारा घर पर तालाबंदी, लंबित पेंशन भुगतान, वृद्धावस्था पेंशन, ग्राम सभा के अधिकारों की अवहेलना, मानदेय भुगतान, दाखिल-खारिज, दुकान आवंटन, शौचालय निर्माण सहित व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़े कई मामलों में आवेदन और ज्ञापन प्राप्त हुए।

संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने सभी मामलों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। इसलिए सभी संबंधित विभाग गंभीरता के साथ अग्रसारित आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करें।

More From Author

राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर जमशेदपुर में भव्य कार्यक्रम, 1.60 करोड़ मत्स्य स्पॉन का हुआ वितरण

कपाली गोलीकांड का 24 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी मोहम्मद जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डन गिरफ्तार