जमशेदपुर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

जमशेदपुर। भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन कर राज्यवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

उत्कल एसोसिएशन से लेकर जुगसलाई तक पहुंचे

रथ यात्रा के दौरान कुणाल षाड़ंगी ने शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों और आयोजनों में भाग लिया। उन्होंने उत्कल एसोसिएशन, साकची, खासमहल श्री जगन्नाथ मंदिर, गांधी आश्रम, बिष्टुपुर राम मंदिर तथा जुगसलाई में आयोजित रथ यात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की।इस दौरान उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

झामुमो के कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर झामुमो के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत घोष, महावीर मुर्मू, मानिक मल्लिक, श्यामू दा और बंटी सिंह सहित कई कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

प्रदेश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना

कुणाल षाड़ंगी ने भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और झारखंड की खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा सामाजिक समरसता, आस्था और भाईचारे का संदेश देती है।

More From Author

आदित्यपुर : कड़ी सुरक्षा के बीच पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ कृष्णा गोप, पार्वती घाट पर हुआ अर्जुन गोप का अंतिम संस्कार

पूर्वी सिंहभूम में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी का पटमदा और बोड़ाम थाना का औचक निरीक्षण, अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Recent News