करीम सिटी कॉलेज में बीएड और डीएलईडी विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई, मिस्टर और मिस बीएड का हुआ चयन

जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज के फैकल्टी ऑफ एजुकेशन, मानगो कैंपस में सोमवार को बीएड एवं डीएलएड सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिसमें उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

शाइस्ता और फलक ने किया कार्यक्रम का सफल संचालन

विदाई समारोह का संचालन शाइस्ता और फलक ने किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे समारोह में हंसी-खुशी और भावुक क्षणों का सुंदर संगम देखने को मिला।

विद्यार्थियों को दिए गए आकर्षक टाइटल्स

समारोह में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और व्यवहारिक गतिविधियों के आधार पर विभिन्न सम्मान और टाइटल्स प्रदान किए गए।इस अवसर पर सुलेमान को मिस्टर बीएड, इशरत को मिस बीएड,सुकेश प्रियरंजन को मिस्टर डीएलएड और खुशबू गांधी को मिस डीएलएड का खिताब दिया गया।

प्राचार्य और विभागाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मो. रेयाज ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया।वहीं, विभागाध्यक्ष डॉ. सुचेता भुइयां ने विद्यार्थियों को दो वर्षों का शैक्षणिक सफर सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिक्षक-शिक्षिकाओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

समारोह में फैकल्टी ऑफ एजुकेशन के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों की यादगार प्रस्तुतियों, शुभकामनाओं और सामूहिक फोटो सत्र के साथ हुआ।

More From Author

14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ 22 जुलाई को जेपीएससी कार्यालय का घेराव करेगा भाजपा युवा मोर्चा

जमशेदपुर: साकची जेल चौक के पास बाईक का संतुलन बिगड़ा ,गिरने से स्कूल शिक्षिका की मौत