जमशेदपुर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बर्मामाइंस मंडल के तत्वावधान में शनिवार, 26 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता एवं फाउंड्री यूनियन मध्य विद्यालय के भवन प्रभारी कुलवंत सिंह बंटी के आवास पर किया गया।
बूथ अध्यक्षों और स्थानीय नागरिकों ने लिया हिस्सा
इस अवसर पर फाउंड्री यूनियन मध्य विद्यालय क्षेत्र के बूथ संख्या 249, 250, 251 एवं 252 के बूथ अध्यक्षों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।
इन विषयों पर हुई चर्चा
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों को दिए गए संदेशों पर चर्चा की गई। इनमें प्रमुख रूप से राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी,सामाजिक सरोकार,नवाचार को बढ़ावा,पर्यावरण संरक्षण,स्वच्छता अभियान और समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्य शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने इन संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
कार्यक्रम में भाजपा बर्मामाइंस मंडल के महामंत्री सौरव श्रीवास्तव, बूथ अध्यक्ष संतोष ठाकुर, प्रदीप मिश्रा, मिंटू मिश्रा, महेंद्र रजक, अंकित श्रीवास्तव सहित विष्णु सिंह, अमरजीत सिंह, हरजोत सिंह और अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
