जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित पासवान भवन (दुसाद भवन) में सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से मिलन सह सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के महानगर अध्यक्ष रवि चौधरी ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने किया नए सदस्यों का स्वागत
समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर जनहित के मुद्दों पर लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
इन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ली पार्टी की सदस्यता
कार्यक्रम के दौरान संतोष श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश सिंह, डॉ. अशोक सिकंदर, डी. रामेशमानंद पासवान, वीरेंद्र, बाल, शंभूनाथ पासवान, संजय पासवान, कमल पासवान, दिलीप पासवान और कुमार पासवान सहित कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।वहीं महिला सदस्यों में कमलजीत कौर, गौरी देवी, पूर्णिमा देवी, पुष्पा देवी, सुषमा देवी, रूपा देवी, नीतू देवी, कुसुम देवी, पूनम देवी, माला देवी, सेक्का देवी और नाजनीन बेगम समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का दामन थामा।
पूर्वी सिंहभूम में संगठन को मजबूती मिलने का दावा
कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेताओं ने दावा किया कि सैकड़ों लोगों के पार्टी से जुड़ने के बाद पूर्वी सिंहभूम में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में सदस्यता अभियान को और तेज किया जाएगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
