जमशेदपुर: साकची में तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल

जमशेदपुर: शहर के साकची थाना क्षेत्र स्थित पुराने कोर्ट के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

घायल युवक की पहचान अमन गुप्ता के रूप में

घायल युवक की पहचान डिमना निवासी अमन गुप्ता के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सड़क पर काफी दूर तक घिसट गई और युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को संभाला और पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी।

अस्पताल में चल रहा इलाज, हालत गंभीर

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल अमन गुप्ता को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बस जब्त, हादसे की जांच शुरू

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने यातायात को सामान्य कराया और दुर्घटनाग्रस्त बस को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुआ। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

More From Author

पारिवारिक तनाव में मोबाइल टावर पर चढ़ा सिपाही, पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा

जमशेदपुर में एटक का लीगल सेल गठित, मज़दूरों और गरीबों को मिलेगी कानूनी सहायता