जमशेदपुर: मानगो में टाइल्स शोरूम में चोरी, एसी का कॉपर पाइप और जनरेटर बैटरी ले उड़े चोर

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 स्थित एक टाइल्स शोरूम में चोरी की घटना सामने आई है। बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने ‘टाइल्स गैलरी’ नामक शोरूम को निशाना बनाते हुए करीब एक लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली।घटना की जानकारी गुरुवार सुबह उस समय हुई, जब दुकान संचालक मोहित शाह रोजाना की तरह शोरूम खोलने पहुंचे।

एसी का कॉपर पाइप और जनरेटर की बैटरी चोरी

दुकान का निरीक्षण करने पर संचालक ने देखा कि शोरूम में लगे एयर कंडीशनर का कॉपर पाइप काटकर चोरी कर लिया गया है। इसके अलावा दुकान परिसर में रखा जनरेटर की बैटरी भी गायब मिली।इसके बाद उन्होंने पूरे परिसर की जांच की और शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी।

सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध

सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दुकान परिसर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।दुकान संचालक मोहित शाह के अनुसार, चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के अलावा आसपास के इलाकों में लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

व्यापारियों में बढ़ी चिंता

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय नियमित गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।

More From Author

जमशेदपुर: बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की निशुल्क कांवर यात्रा 9 अगस्त को,शिवभक्तों को वितरित किए गए पहचान पत्र

सरायकेला में 22 लाख के तीन हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद