रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, खड़ंगाझाड़ में मंत्री दीपक बिरुआ ने किया प्रतिमा का अनावरण

जमशेदपुर। झारखंड आंदोलन के नेता और पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर जमशेदपुर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर टेल्को स्थित खड़ंगाझाड़ में स्वर्गीय रामदास सोरेन की प्रतिमा का अनावरण किया गया।प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरुआ ने किया। कार्यक्रम में घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, पोटका विधायक संजीव सरदार, ईचागढ़ विधायक सविता महतो समेत झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

प्रतिमा अनावरण के बाद मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रामदास सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके संघर्ष, विचारों और झारखंड आंदोलन में योगदान को याद किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी समर्थक भी मौजूद रहे।

झारखंड आंदोलन में रामदास सोरेन का महत्वपूर्ण योगदान : दीपक बिरुआ

मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि स्वर्गीय रामदास सोरेन झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे। उन्होंने झारखंड के निर्माण और राज्य के हितों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।उन्होंने कहा कि उनकी पहली पुण्यतिथि पर उनके संघर्ष और कार्यों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया है।

विचारों और संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प

पुण्यतिथि के मौके पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रामदास सोरेन के विचारों और संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड के लिए उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी है।

More From Author

जमशेदपुर: अपराधियों के खिलाफ उत्कृष्ट कार्य के लिए जुगसलाई थाना के दो एसआई और एक टैंगो जवान को एसएसपी ने किया सम्मानित

Recent News