गालुडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

जमशेदपुर। गालुडीह थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 11 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में मोटरसाइकिल सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से गांजा के अलावा एक ग्लैमर मोटरसाइकिल और हेलमेट भी बरामद किया गया है।

ओडिशा से जमशेदपुर ले जाया जा रहा था गांजा

पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग मोटरसाइकिल के जरिए ओडिशा से गांजा लेकर गालुडीह होते हुए जमशेदपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई।टीम ने गालुडीह बराज के समीप कैनाल रोड पर घेराबंदी की। इसी दौरान ग्लैमर मोटरसाइकिल से जा रहे तीन संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 11 किलो गांजा बरामद हुआ।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमेश कुमार सिंह (43 वर्ष),श्याम नाथ राय (38 वर्ष) और बाबुलाल यादव (50 वर्ष) के रूप में हुई। तीनों के जमशेदपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी होने की बात पुलिस ने बताई है।

पूछताछ में सामने आया संगठित तस्करी का कनेक्शन

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर संगठित तरीके से गांजा के अवैध कारोबार में शामिल होने की जानकारी दी है। अब पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

ये सामान हुआ बरामद

पुलिस की कार्रवाई में करीब 11 किलोग्राम अवैध गांजा,ग्लैमर मोटरसाइकिल नंबर JH05BF-3463 और एक काले रंग का हेलमेट बरामद किया है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में गालुडीह थाना कांड संख्या 17/2026, दिनांक 15 अगस्त 2026 को धारा 111(4) BNS एवं 20(b)(ii)(B)/22/29 NDPS Act, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और गांजा तस्करी से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है।

More From Author

कालिका नगर काली मंदिर में भव्य कलश यात्रा, शिव प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन

मानगो नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर हाजी फिरोज खान ने उठाए सवाल, कहा- ‘नर्क निगम’ बना मानगो