गोलमुरी के नामदाबस्ती में नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में मची सनसनी

जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदाबस्ती पार्क के पास नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की और उसकी पहचान कराने का प्रयास किया।गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव कहीं दूसरी जगह से बहकर आया होगा और नाले में फंसने के बाद वहीं रुक गया।

अब तक नहीं हो सकी शव की पहचान

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

गुमशुदगी के मामलों की भी जांच कर रही पुलिस

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही मृतक की पहचान के लिए स्थानीय स्तर पर भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

मानगो नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर हाजी फिरोज खान ने उठाए सवाल, कहा- ‘नर्क निगम’ बना मानगो

सिदगोड़ा में शराब दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 60 हजार नकद और शराब की पेटियां ले गए चोर