पूर्वी सिंहभूम शिक्षा में नंबर-1: डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन परफॉर्मेंस रिव्यू अगस्त 2026 रिपोर्ट में झारखंड के 24 जिलों में पहला स्थान

जमशेदपुर : शिक्षा के क्षेत्र में पूर्वी सिंहभूम जिले ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन परफॉर्मेंस रिव्यू की अगस्त 2026 की मासिक रिपोर्ट के 15वें संस्करण में पूर्वी सिंहभूम ने झारखंड के सभी 24 जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।जिले के इस शानदार प्रदर्शन को शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है।

लर्निंग आउटकम्स और स्कूल मॉनिटरिंग में शानदार प्रदर्शन

डीईपीआर रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी सिंहभूमजमशेदपुर ने अधिगम परिणामों विद्यालयों के प्रभावी अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण और गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध डेटा रिपोर्टिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।उच्च प्राथमिकता वाले संकेतकों और सक्षमकारी संकेतकों में संतुलित उपलब्धि के कारण जिले को राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।

मजबूत शैक्षणिक योजना और नियमित मॉनिटरिंग का मिला परिणाम

रिपोर्ट में पूर्वी सिंहभूम की सुदृढ़ शैक्षणिक योजना, विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग और प्रशासनिक समन्वय की विशेष सराहना की गई है।जिला स्तर से लेकर प्रखंड और संकुल स्तर तक शिक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा और निगरानी ने जिले के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

शिक्षा विभाग से लेकर शिक्षकों तक सामूहिक प्रयास

इस उपलब्धि के पीछे जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, प्रखंड एवं संकुल स्तर के पदाधिकारियों, विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े अन्य हितधारकों का सामूहिक योगदान रहा है।सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए किए गए प्रयासों का परिणाम अब राज्य स्तरीय रैंकिंग में दिखाई दिया है।

विद्यार्थियों की शिक्षा गुणवत्ता सुधारने को मिलेगी नई ऊर्जा

पूर्वी सिंहभूम का झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त करना पूरे जिले के शिक्षा परिवार के लिए गर्व का विषय है। अधिकारियों का मानना है कि यह उपलब्धि भविष्य में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर और विद्यालयी व्यवस्था में और अधिक सुधार के लिए नई ऊर्जा प्रदान करेगी।जिले की यह सफलता झारखंड के अन्य जिलों के लिए भी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रेरणादायी उदाहरण मानी जा रही है।

More From Author

आदित्यपुर में दिनदहाड़े राह चलती युवती से छेड़खानी; ‘यासिका ड्रीम हाइट’ के सीसीटीवी में कैद हुई मनचलों की करतूत, पुलिस जांच में जुटी

सरायकेला में वाइन शॉप लूटने पहुंचे तीन नकाबपोश अपराधी, दुकानदार की सूझबूझ से नाकाम हुई वारदात