जमशेदपुर: बाइक और ऑटो चोरी के दो मामलों का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर: आजादनगर थाना पुलिस ने बाइक और ऑटो चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल और ऑटो भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दानिश अंसारी उर्फ राजा (24 वर्ष) के रूप में हुई है।

मस्जिद के पास से चोरी हुई थी बाइक

सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 20 अगस्त को कपाली निवासी मोहम्मद विक्की ने बावनगोड़ा चौक स्थित नूरानी मस्जिद के पास से अपनी मोटरसाइकिल JH05DF4606 चोरी होने की शिकायत आजादनगर थाना में दर्ज कराई थी।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक युवक मोटरसाइकिल ले जाते हुए दिखाई दिया, जिसकी पहचान दानिश अंसारी उर्फ राजा के रूप में की गई।

चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

पहचान होने के बाद आजादनगर थाना और कपाली ओपी पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी शुरू की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने नूर कॉलोनी रोड नंबर-30 से दानिश अंसारी उर्फ राजा को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में ऑटो चोरी का भी खुलासा

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने आजादनगर थाना कांड संख्या 66/26 में चोरी हुए ऑटो JH-05-AG-7622 की चोरी में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया ऑटो भी बरामद कर लिया। इस तरह पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी के साथ बाइक और ऑटो चोरी के दो मामलों का खुलासा किया है।

आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

पुलिस ने गिरफ्तार दानिश अंसारी उर्फ राजा को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और आरोपी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

More From Author

जमशेदपुर: गोलगप्पा विक्रेता से लूट और चाकूबाजी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर: कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने की पुलिस मामलों की समीक्षा, लंबित कांडों के जल्द निष्पादन के निर्देश