डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर जमशेदपुर में चित्रकला, भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

जमशेदपुर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के प्रायोजन तथा आस्था नव चेतना फाउंडेशन की ओर से गोलमुरी स्थित वेस्ट पंजाबी रिफ्यूजी मिडिल स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के आयोजन में समाजसेवी सरदार गोविंद सिंह और सुखबीर सिंह जॉली का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

स्कूली बच्चों के बीच आयोजित हुईं कई प्रतियोगिताएं

इस अवसर पर स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, फिल्म प्रदर्शन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और भजन संध्या का आयोजन किया गया।सरदार सुखबीर सिंह जॉली ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी को उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र सेवा के प्रति योगदान से परिचित कराना है।

प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, स्कूल ड्रेस और पाठ्य सामग्री प्रदान की गई।आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उन्हें देश के महान व्यक्तित्वों के जीवन और उनके योगदान से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करते हैं।

नई पीढ़ी को डॉ. मुखर्जी के विचारों से जोड़ने का प्रयास

सुखबीर सिंह जॉली ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पित रहा। उनके विचारों और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि युवा उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझ सकें।

देशभर में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय स्मरण कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर देशभर में विभिन्न राष्ट्रीय स्मरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम के माध्यम से डॉ. मुखर्जी को राष्ट्र निर्माता, प्रखर शिक्षाविद और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पित नेता के रूप में याद किया गया।

More From Author

जमशेदपुर: लोन की किस्त बाउंस होने पर महिला को घंटों बैंक में रोकने का आरोप, रिकवरी एजेंटों पर सवाल

रक्षाबंधन पर आदिवासी महिलाओं ने साल के पेड़ों को बांधी राखी, सुनसुनिया जंगल में दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश