जमशेदपुर: 83 वर्षीय प्रदीप कुमार बागची उर्फ मोनी दा लापता,परिजनों ने आम लोगो से की अपील

जमशेदपुर: सोनारी के खूंटाडीह निवासी प्रदीप कुमार बागची उर्फ मोनी दा (उम्र 83 वर्ष) बुधवार, 27 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे अपने घर से बेटी के घर कदम जाने के लिए निकले थे।बताया गया है कि वह बेटी के घर पहुंचे बिना ही वापस लौट गए, लेकिन इसके बाद से अब तक घर नहीं पहुंचे हैं।

काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग

परिजनों द्वारा अपने स्तर पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन अब तक प्रदीप कुमार बागची उर्फ मोनी दा का कोई पता नहीं चल सका है। उनके परिजन चिंतित हैं और लोगों से उन्हें खोजने में सहयोग की अपील की है।

पहचान का विवरण

नाम: प्रदीप कुमार बागची उर्फ मोनी दा
उम्र: 83 वर्ष
कद: लगभग 5 फीट 8 इंच
पहनावा: पैंट और शर्ट
लापता होने की तिथि: 27 अगस्त 2026
समय: दोपहर करीब 1:30 बजे
निवास पता: डी/92, ए ब्लॉक, खूंटाडीह, सोनारी, जमशेदपुर
जानकारी मिलने पर इस नंबर पर करें संपर्क

यदि किसी व्यक्ति को प्रदीप कुमार बागची उर्फ मोनी दा के संबंध में कोई जानकारी मिलती है या उन्हें कहीं देखा गया हो, तो कृपया तुरंत निम्न मोबाइल नंबर पर संपर्क करें:

संपर्क नंबर: 99735 15776

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि प्रदीप कुमार बागची उर्फ मोनी दा को जल्द से जल्द सुरक्षित घर पहुंचाया जा सके।

More From Author

रक्षाबंधन पर आदिवासी महिलाओं ने साल के पेड़ों को बांधी राखी, सुनसुनिया जंगल में दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

जमशेदपुर: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा का सिख नेताओं ने किया अभिनंदन,भाजपा प्रदेश कार्यालय में अंगवस्त्र भेंट कर दी बधाई