जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी के सिख नेताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा से भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
झारखंड के लिए गौरव का विषय बताया
भाजपा के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू ने कहा कि डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलना पूरे झारखंड के लिए गौरव का विषय है।उन्होंने कहा कि यह सम्मान डॉ. वर्मा के संगठन के प्रति समर्पण, लंबे अनुभव और कर्मठता का प्रमाण है।
राष्ट्रीय स्तर पर मिले दायित्व से संगठन को मिलेगी मजबूती
मौके पर उपस्थित नेताओं ने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक सशक्त करेगी। साथ ही झारखंड की आवाज को राष्ट्रीय पटल पर नई मजबूती मिलेगी।नेताओं ने कहा कि डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा की नई जिम्मेदारी से पार्टी कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।
कई भाजपा कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस अवसर पर सतबीर सिंह सोमू के साथ चंचल भाटिया, जिला महामंत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा, जमशेदपुर महानगर; रॉकी सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी, अल्पसंख्यक मोर्चा, झारखंड प्रदेश भाजपा; नवजोत सिंह सोहल, अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, गोलमुरी मंडल, जमशेदपुर महानगर; सुरेंद्र सिंह शिंदे, जिला प्रवक्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा; कर्मजीत सिंह कमा, बूथ अध्यक्ष, गोलमुरी; कुलवंत सिंह, जसवंत सिंह गिल और हैप्पी सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
