रांची एयरपोर्ट के पास निर्मला विश्वकर्मा नाम की मिली बच्ची, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

रांची: रांची एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के आसपास 21 सितंबर को एक बच्ची मिली है। बच्ची अपना नाम निर्मला विश्वकर्मा बता रही है, लेकिन वह अपने घर का पता और परिवार से जुड़ी अन्य जानकारी बताने में असमर्थ है।

पहचान और परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

बच्ची की पहचान सुनिश्चित करने और उसके परिजनों का पता लगाने के लिए रांची एयरपोर्ट थाना पुलिस आवश्यक प्रयास कर रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में बच्ची के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

लोगों से पुलिस ने की अपील

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को बच्ची के संबंध में कोई जानकारी हो या वह उसके परिवार को पहचानता हो, तो तत्काल रांची एयरपोर्ट थाना को इसकी सूचना दें।पुलिस का प्रयास है कि बच्ची की पहचान सुनिश्चित कर जल्द से जल्द उसे उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

More From Author

जमशेदपुर: डॉ. कमलेश कुमार कमलेन्दु कोल्हान विवि के सीनेट सदस्य मनोनीत, ग्रेजुएट कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वीणा प्रियदर्शनी ने किया सम्मानित

जमशेदपुर में साइबर अपराध पर एसएसपी सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश