जमशेदपुर में भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, युवाओं ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प

जमशेदपुर: शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर जेमको स्थित भगत सिंह शहीद चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भारत माता की जय, शहीद भगत सिंह अमर रहें और इंकलाब जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

युवाओं ने भगत सिंह के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने भगत सिंह के साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम को याद किया। उन्होंने उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू ने कहा कि देश की आजादी में भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों का अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी सिर नहीं झुकाया और देश की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका साहस, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम हमेशा युवाओं को प्रेरित करता रहेगा।

भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : नवजोत सिंह सोहल

भारतीय जनता युवा मोर्चा के गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन देशभक्ति, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण की मिसाल है। उन्होंने मात्र 23 वर्ष की आयु में देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके विचार आज भी युवाओं में राष्ट्रप्रेम और नई चेतना का संचार करते हैं।उन्होंने कहा कि भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि तभी दी जा सकती है, जब युवा उनके साहस, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और देशहित के प्रति समर्पण को अपने जीवन में अपनाएं।

बड़ी संख्या में शामिल हुए युवा और सिख समाज के लोग

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रितेश झा, सुखपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह शिंदे, इंद्रजीत सिंह, जसवंत सिंह, कर्मजीत सिंह कामे, जगतार सिंह नागी, हैप्पी सिंह, कुलवंत सिंह, कुलवंत सिंह काते, जोगिंदर सिंह सोनू, शरणजीत सिंह, परमजीत सिंह पम्मा, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष एवं कमेटी मेंबर अमलेश रजक, मुरली मौर्य, गुरमीत सिंह लखन पाल, उज्ज्वल कुमार, राजू तिवारी और अकरम सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के सदस्य और युवा उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन शहीद भगत सिंह अमर रहें, इंकलाब जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारों के साथ हुआ।

More From Author

जमशेदपुर में कांग्रेस ने एसआईआरऔर मतदाता सूची में बदलाव की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

टाटा मोटर्स जमशेदपुर में 14% बोनस पर समझौता, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम 85,176 रुपये