बहरागोड़ा में जर्जर सड़क का कुणाल षाड़ंगी ने किया निरीक्षण, डीसी ने जल्द मरम्मत का दिया आश्वासन

बहरागोड़ा: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में बारिश के कारण जर्जर हुई सड़क की समस्या को लेकर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने शुक्रवार को नयाग्राम चौक से नयाग्राम गांव तक सड़क का निरीक्षण किया। ग्रामीणों के आग्रह पर पहुंचे कुणाल षाड़ंगी ने सड़क की बदहाल स्थिति का जायजा लिया और तत्काल मरम्मत की मांग उठाई।

ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत की उठाई मांग

बहरागोड़ा प्रखंड की डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत नयाग्राम चौक से नयाग्राम गांव तक जाने वाली सड़क बारिश के कारण जर्जर हो गई है। ग्रामीणों ने कुणाल षाड़ंगी को सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराते हुए जल्द मरम्मत कराने की मांग की।मौके पर उन्होंने सड़क का निरीक्षण किया और ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए तत्काल समाधान के लिए पहल की।

उपायुक्त से फोन पर की बात, जल्द फिलिंग का आश्वासन

कुणाल षाड़ंगी ने दूरभाष के माध्यम से पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन को सड़क की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने सड़क पर तत्काल फिलिंग कराकर आवागमन सुचारु कराने का आग्रह किया।इस पर उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सड़क की फिलिंग कर उसे आवागमन के लायक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर पक्की सड़क का निर्माण होने तक फिलिंग और आवश्यक मरम्मत के माध्यम से ग्रामीणों का आवागमन सुचारु रखने का प्रयास किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण और झामुमो नेता रहे मौजूद

सड़क निरीक्षण के दौरान झामुमो के वरिष्ठ नेता आदित्य प्रधान, संजीव रथ, सुनील जेना, देवाशीष पात्रा और सतवंत गिरी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

More From Author

जमशेदपुर में सट्टेबाजी और ड्रग्स के खिलाफ विचार क्रांति सम्मेलन, सरयू राय ने नेटवर्क पर कार्रवाई की उठाई मांग

जमशेदपुर में आरंभ संस्था के रक्तदान शिविर में 246 लोगों ने किया रक्तदान, हेलमेट और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित