जमशेदपुर: ‘प्रयत्न’ संस्था ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर,युवाओं ने बढ़-चढ़ कर किया रक्तदान

जमशेदपुर:लौहनगरी जमशेदपुर में सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने वाली जानी-मानी संस्था ‘प्रयत्न’ के तत्वावधान में रविवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में जरूरतमंदों की समय पर जीवन रक्षा करना और रक्तदान को लेकर जन-जागरूकता फैलाना था।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ संस्था के पदाधिकारियों एवं विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में युवाओं, महिलाओं और विभिन्न आयु वर्ग के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया।

विधायक समेत दिग्गजों ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह

रक्तदान शिविर में शहर की कई प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हस्तियों ने शिरकत की और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। शिविर में विधायक पूर्णिमा दास साहू, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, वरिष्ठ नेता अमरप्रीत सिंह काले, शिव शंकर सिंह, वीरेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, श्रवण दास, जुगुन पांडे, आनंद बिहारी दुबे, रघुनाथ पांडे, संजीव श्रीवास्तव, शंकर रेड्डी, शैलेश पांडे, शैलेश गुप्ता, बंटी सिंह, सन्नी सिंह, रवि सिंह, सुखदेव सिंह, चिंटू सिंह, चंदा सिंह, रीना सिंह और अंकित शुभम मुख्य रूप से मौजूद रहे। डॉक्टरों और मेडिकल पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने सभी रक्तदाताओं का पहले प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसके बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान करने वाले सभी नागरिकों को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

“आपातकाल में किसी की न जाए जान, यही हमारा ध्येय” — समर झा

रक्तदान शिविर की सफलता और भावी योजनाओं पर बात करते हुए ‘प्रयत्न’ संस्था के अध्यक्ष समर झा ने कहा “एकत्रित किए गए सभी यूनिट रक्त को अधिकृत ब्लड बैंक को सौंपा जा रहा है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति, दुर्घटना या थैलसीमिया/कैंसर पीड़ितों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।”संस्था ने भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा और मानव सेवा से जुड़े ऐसे अभियानों को लगातार चलाने का संकल्प दोहराया। साथ ही शिविर को सफल बनाने वाले सभी रक्तदाताओं, डॉक्टरों की टीम और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया।

‘प्रयत्न’ टीम के सदस्यों का रहा सराहनीय योगदान

शिविर के सफल और सुचारू संचालन में ‘प्रयत्न’ संस्था के समर्पित सदस्यों की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की ओर से दुर्गेश, अंकित, देबाशीष, राहुल, हर्ष, शिबू, सतनाम, राजहंस, रौशन और आकाश समेत कई अन्य सदस्यों ने दिनभर सक्रिय रहकर व्यवस्था संभाली।

More From Author

आदित्यपुर: मोती नगर में चोरों ने निर्माणाधीन घर से ₹80 हजार का सामान किया पार,भड़के पार्षद ने दी थाना घेराव की चेतावनी

जमशेदपुर: ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ को लेकर झारखंड से 1 करोड़ हस्ताक्षर का लक्ष्य, 17 दिसंबर को रांची में जुटेंगे 1 लाख गौभक्त

Recent News