पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने परिवार संग एग्रीको स्थित आवास पर की दीपावली पूजा, दी राज्यवासियों को शुभकामनाएँ

Spread the love

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में दीपावली की धूम देखते ही बन रही है, और इसी कड़ी में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने एग्रीको स्थित आवास पर पूरे परिवार के साथ धूमधाम से यह पर्व मनाया।

पूरे परिवार ने की विधिवत पूजा-अर्चना

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दीपावली के अवसर पर अपने आवास पर विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा में उनकी पत्नी रुक्मणि देवी, पुत्र ललित दास, और पुत्र वधू सह जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू भी सम्मिलित हुईं। पूरे परिवार ने मिलकर गणेश-लक्ष्मी की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की।पूजा के बाद, रघुवर दास ने अपने घर के बाहर पूरे परिवार के साथ अनार और फुलझड़ी जलाकर दीपोत्सव मनाया और खुशियाँ साझा कीं।

राम के आगमन पर खुशी का प्रतीक है दीपावली: रघुवर दास

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मीडिया से बात करते हुए दीपावली के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि:”दीपोत्सव का यह त्योहार भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या आगमन पर पूरे भारत में दीपावली का त्योहार मनाकर खुशी जाहिर की गई थी। तब से लेकर आज तक दीपावली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।”उन्होंने शहरवासियों के साथ-साथ राज्य की जनता को भी दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।

पूर्णिमा साहू ने दी दीपोत्सव की बधाई

वहीं, इस मौके पर मौजूद जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू ने भी सभी को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि, “दीपावली का त्योहार लोगों के जीवन में एक अलग उजाला लेकर आता है।”उन्होंने भी भगवान राम की घर वापसी के प्रसंग को दोहराया और कहा कि उसी खुशी में हर साल इस दिन को पूरे भारत में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।

More From Author

जमशेदपुर: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पूरे परिवार के साथ पारंपरिक तरीके से मनाई दीपावली, गणेश-लक्ष्मी की पूजा कर दी झारखंडवासियों को शुभकामनाएं

जमशेदपुर: इस्ट प्लांट बस्ती के दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में कार्तिक अमावस्या पर भव्य श्रृंगार पूजा, श्रद्धालुओं को वितरित किया गया भोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.