एसआईआर -2026 की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया की आयुक्त ने की समीक्षा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर जोर

जमशेदपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 के तहत चल रही दावा-आपत्ति एवं सत्यापन प्रक्रिया की समीक्षा की गई। इसी क्रम में कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने शुक्रवार को जमशेदपुर समाहरणालय पहुंचकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी स्तर पर किए जा रहे दस्तावेज सत्यापन कार्य की प्रगति का जायजा लिया।इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने आयुक्त को SIR-2026 के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी स्तर पर प्राप्त प्रकरणों, संलग्न दस्तावेजों के सत्यापन और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी।

एसआईआर -2026 के तहत प्राप्त मामलों की प्रगति की समीक्षा

आयुक्त ने दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि SIR-2026 के तहत प्राप्त दस्तावेजों और संबंधित अभिलेखों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सावधानीपूर्वक सत्यापन किया जाए।उन्होंने सत्यापन के दौरान दस्तावेजों और तथ्यों की समुचित जांच सुनिश्चित करने को कहा, ताकि पूरी प्रक्रिया नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके।

निष्पक्ष और पारदर्शी सत्यापन पर जोर

रवि रंजन कुमार विक्रम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दस्तावेज सत्यापन के दौरान निष्पक्षता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की जांच निर्धारित नियम और प्रक्रिया के अनुरूप की जानी चाहिए।आयुक्त ने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने और नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मतदाताओं को प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी देने का निर्देश

आयुक्त ने कहा कि आवश्यकता के अनुसार संबंधित मतदाताओं को SIR-2026 की प्रक्रिया से जुड़ी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि सत्यापन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों से पूरी प्रक्रिया के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।

समाहरणालय में मौजूद रहे अधिकारी

समीक्षा के दौरान ईआरओ-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम अर्नव मिश्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

More From Author

आदित्यपुर के पुराने खरकई पुल से महिला के नदी में छलांग लगाने की सूचना, तलाश में जुटी पुलिस

ऑपरेशन प्रहार के तहत जमशेदपुर में 3.68 किलो गांजा बरामद, महिला समेत दो गिरफ्तार