जी टाउन क्लब और कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस समझौता,अधिकतम 40,503 रुपये बोनस मिलेगा

जमशेदपुर: जी टाउन क्लब मैनेजमेंट और कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच कर्मचारियों के बोनस को लेकर समझौता संपन्न हुआ। समझौते के तहत कर्मचारियों को न्यूनतम 31,108 रुपये, औसत 36,481 रुपये और अधिकतम 40,503 रुपये बोनस मिलेगा।

प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों ने किए हस्ताक्षर

बोनस समझौते पर जी टाउन क्लब प्रबंधन की ओर से प्रेसिडेंट विनीत कुमार शाह, वाइस प्रेसिडेंट राजेश कुमार झा, जनरल सेक्रेटरी विकास कुमार, राकेश जायसवाल और रोशन दे ने हस्ताक्षर किए।वहीं, यूनियन की ओर से प्रेसिडेंट राकेश्वर पांडे, डेप्युटी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, जनरल सेक्रेटरी ददन सिंह, यूनियन कमेटी मेंबर कीर्तन महतो और मो. हामिद ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

क्लब और कर्मचारियों की प्रगति पर जताई खुशी

समझौते के बाद जी टाउन क्लब के अध्यक्ष विनीत कुमार शाह और यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने खुशी जाहिर की। दोनों ने कहा कि वर्तमान समय में क्लब का विकास हो रहा है और इसके साथ कर्मचारियों की भी प्रगति हो रही है।दोनों अध्यक्षों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने और क्लब को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। साथ ही क्लब में आने वाले सदस्यों और ग्राहकों को बेहतर सेवा देने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

भोजन की गुणवत्ता की हुई तारीफ

यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहा कि जी टाउन क्लब के भोजन की गुणवत्ता की हर जगह तारीफ होती है। उन्होंने क्लब की प्रगति के साथ कर्मचारियों के हितों को भी आगे बढ़ाने पर जोर दिया।धन्यवाद ज्ञापन के साथ बोनस समझौता कार्यक्रम संपन्न हुआ।

More From Author

जमशेदपुर बिंदल मॉल फायरिंग केस में पांच गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी घायल