जमशेदपुर: बिष्टुपुर में 10 अक्टूबर को सजेगी गरबा-डांडिया की रंगारंग शाम, ‘फर्स्ट बीट ऑफ डांडिया-2026’ का आयोजन

जमशेदपुर: नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा के स्वागत के लिए बिष्टुपुर में गरबा-डांडिया की रंगारंग शाम सजेगी। एन. स्टूडियो बिष्टुपुर की संचालिका किन्नरी नेहल अमीन की ओर से ‘फर्स्ट बीट ऑफ डांडिया-2026’ का आयोजन 10 अक्टूबर को नरभेराम हंसराज कमानी स्कूल ग्राउंड में किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की भव्य आरती से होगी।

गरबा-डांडिया में दिखेगी गुजरात की लोक संस्कृति

मां दुर्गा की आरती के बाद गुजरात की लोक संस्कृति और परंपरा की झलक गरबा एवं डांडिया के माध्यम से देखने को मिलेगी। पारंपरिक परिधानों में प्रतिभागी संगीत की धुन पर गरबा-डांडिया करेंगे।आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

बेस्ट कपल से बेस्ट परफॉर्मेंस तक होंगी प्रतियोगिताएं

गरबा-डांडिया समारोह में बेस्ट कपल, बेस्ट अटायर, बेस्ट एनर्जी और बेस्ट परफॉर्मेंस जैसी श्रेणियों में प्रतियोगिताएं होंगी। बेस्ट कपल प्रतियोगिता में सास-बहू, ननद-भाभी, देवरानी-जेठानी, बहन-बहन, पति-पत्नी, भाई-बहन और पिता-पुत्री की जोड़ियां हिस्सा ले सकेंगी।विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

डॉ. मृणालकांत पांचाल होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टीएमएच के सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. मृणालकांत पांचाल होंगे। विशेष अतिथियों में पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल और जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी के डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर कृष्णा कुमार शामिल होंगे। डॉ. रीता झा और विनिता शाह को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।निर्णायक मंडल में विनिता शाह, तनु श्री बोस, गीता वागड़िया, शालिनी सिन्हा, कोरल भांमारा, डॉ. आरती निजवान और समीर मकानी शामिल रहेंगे।

गुजराती व्यंजनों और संगीत का भी मिलेगा आनंद

कार्यक्रम में गरबा-डांडिया के साथ गुजराती व्यंजनों और संगीत का भी आनंद लिया जा सकेगा। शहर के विभिन्न सामाजिक एवं महिला संगठनों को भी आयोजन में आमंत्रित किया गया है।आयोजकों ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर नवरात्रि की शाम को यादगार बनाने की अपील की है।

More From Author

रांची: जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी गुरुजी आवास पहुंचकर स्व. रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि,सीएम हेमंत सोरेन व परिजनों से जताई संवेदना

जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार इंटर कॉलेज टूर्नामेंट 2026, सात संस्थानों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा