रांची: जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी गुरुजी आवास पहुंचकर स्व. रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि,सीएम हेमंत सोरेन व परिजनों से जताई संवेदना

रांची: झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने रांची के मोरहाबादी स्थित गुरुजी आवास पहुंचकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शोकाकुल परिवार के प्रति जताई संवेदना

कुणाल षाड़ंगी ने रूपी सोरेन के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा परिवार गहरे शोक में है और ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।गुरुजी आवास पर पहुंचकर उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही।

More From Author

जमशेदपुर: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन की टीम को दुकानदारों का विरोध का करना पड़ा सामना ; बोले- 30-40 साल से यहीं चला रहे कारोबार

जमशेदपुर: बिष्टुपुर में 10 अक्टूबर को सजेगी गरबा-डांडिया की रंगारंग शाम, ‘फर्स्ट बीट ऑफ डांडिया-2026’ का आयोजन