Views: 0
जमशेदपुर:श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 4 का भव्य पूजा पंडाल इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। अपनी अनूठी और समसामयिक थीम आधारित सजावट के लिए पहचाने जाने वाली इस समिति द्वारा इस वर्ष बंगाल के प्रसिद्ध कारीगरों के माध्यम से एक बेहद खास पंडाल का निर्माण कराया गया है।समिति की प्रमुख रूप से जुड़ी डॉ. कविता परमार ने इस वर्ष की थीम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस बार का पंडाल केवल एक कलाकृति नहीं, बल्कि समाज के लिए एक गहरा संदेश है।
प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति का जीवंत संदेश
इस वर्ष पंडाल निर्माण की थीम को आध्यात्मिक, दार्शनिक और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से जोड़ा गया है। पंडाल के भीतर भगवान शिव, मां दुर्गा, पहाड़ और गुफा के दृश्यों को बेहद खूबसूरती से उकेरा गया है, जो पुरुष और प्रकृति के बीच के संतुलन को दर्शाता है। कठिन और विपरीत परिस्थितियों में मनुष्य किस प्रकार अपनी आंतरिक शक्ति को पहचान सकता है, इसका दर्शन इस पंडाल के जरिए देखने को मिलेगा । यह पंडाल आधुनिक समाज को पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश देता है कि प्रकृति के बिना अध्यात्म और जीवन दोनों की कल्पना अधूरी है। ध्यान और एकाग्रता का भाव भी इसमें स्पष्ट रूप से झलकेगा।
प्रेस वार्ता में समिति के पदाधिकारी रहे मौजूद
पंडाल के उद्घाटन और तैयारियों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस वर्ष के आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की बात कही। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से लाइसेंसी: राजेश सिंह,अध्यक्ष:रोहन सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष: किरण सिंह,संयोजक: अशोक दुबे, राजू सिंह, अंशुल कुमार,महासचिव: प्रतिमा मुंडा शामिल हुए।समिति के सभी पदाधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर बागबेड़ा रोड नंबर 4 के इस भव्य और संदेशपरक दुर्गा पूजा पंडाल का दर्शन करें तथा मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करें।
