रानीकुदर हिंद क्लब का पंडाल बना हैरी पॉटर के रहस्यमयी किले की तर्ज पर, बच्चों को कर रहा आकर्षित

Views: 1

जमशेदपुर: दुर्गापूजा के अवसर पर रानीकुदर हिंद क्लब ने इस वर्ष श्रद्धालुओं को कुछ अलग अनुभव देने की तैयारी की है। क्लब की ओर से हैरी पॉटर की जादुई दुनिया से प्रेरित एक भव्य और रहस्यमयी किले के रूप में पूजा पंडाल तैयार किया गया है। अनूठी थीम पर आधारित यह पंडाल शहरवासियों, खासकर बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र के रूप में उभरा है।

हैरी पॉटर की जादुई दुनिया से प्रेरित है पंडाल

क्लब के एक सदस्य ने मीडिया से बातचीत में बताया कि रानीकुदर हिंद क्लब हर साल कुछ नया करने और अपनी कल्पनाओं को साकार करने का प्रयास करता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार हैरी पॉटर की जादुई दुनिया को पंडाल का रूप दिया गया है।फिल्मों और किताबों में हैरी पॉटर की रोमांचक दुनिया देखने और पढ़ने वाले बच्चों को पंडाल के माध्यम से वैसा ही अनुभव कराने की कोशिश की गई है। रहस्यमयी किले की थीम और विशेष सजावट इसे दुर्गापूजा के दौरान एक अलग पहचान देने वाली है।

53वें वर्ष में दुर्गापूजा का आयोजन

रानीकुदर हिंद क्लब इस वर्ष अपना 53वां दुर्गापूजा आयोजन कर रहा है। पंडाल को भव्य रूप देने के लिए बंगाल के कारीगर पिछले 45 दिनों से लगातार काम कर पंडाल निर्माण कर दिए है। मां दुर्गा की प्रतिमा बंगाल से मंगाई गई है, जिसे वहां के कारीगरों ने विशेष रूप से तैयार किया है।आयोजकों ने कहा की पंडाल की अनूठी सजावट और मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा श्रद्धालुओं को पसंद आएगी। इस थीम के जरिए बच्चों और परिवारों को पूजा के साथ एक यादगार अनुभव देने का प्रयास किया गया है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे

दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्लब की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। पंडाल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर क्लब की टीम सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रही है। आयोजकों का उद्देश्य है कि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में मां दुर्गा के दर्शन कर सकें और उत्सव का आनंद उठा सकें।

रानीकुदर हिंद क्लब का पंडाल बना आकर्षण का केंद्र

हैरी पॉटर की जादुई दुनिया को पंडाल के रूप में प्रस्तुत करने की पहल इस वर्ष रानीकुदर हिंद क्लब की दुर्गापूजा को खास बना रही है। 53वें आयोजन और 45 दिनों की मेहनत से तैयार इस पंडाल को देखने के लिए शहरवासियों में भरी उत्साह देखने को मिल रहा है।

More From Author

पाकुड़: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कृषक पाठशाला का किया निरीक्षण, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

जमशेदपुर: बागबेड़ा में सजेगा प्रकृति की रक्षा और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का अनूठा पंडाल; डॉ. कविता परमार ने साझा की थीम की खासियत